कभी लहरें, कभी तूफ़ान,
कभी मोड़, कभी पत्थर ,
चल चलें |
दो कश्ती, कई तारें,
एक सागर, एक चाँद,
चल चलें |
दो कदम, एक रह,
एक साथी, एक मंज़िल,
चल चलें |
कभी तितलियाँ, कभी फूल,
कभी खुशबू, कभी जुगनू,
बुलाती है सौंधी हवा,
चल चलें |
कभी न डर, कभी न घबरा,
कभी न रुक, कभी न मुड,
ले चालू तुझे साथ साथ,
चल चलें एक साथ |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment